
औरैया में पुलिस मुठभेड़, चोरी के मामले में वांछित छह आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में वांछित छह आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 30 जून/1 जुलाई 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर थाना बिधूना क्षेत्र के ग्राम डहरियापुर मोड़ के पास दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिधूना भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी थाना बिधूना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वांछित थे। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई जारी है।


