उत्तर प्रदेशएग्रीकल्चरऔरैया

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर किसानों को किया जागरूक

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चूहा-छछूंदर नियंत्रण को लेकर किसानों को किया जागरूक

1 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान (द्वितीय चरण) के तहत 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कृषि विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारी प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसानों को संचारी रोगों की रोकथाम तथा चूहा एवं छछूंदर नियंत्रण के उपायों की जानकारी देंगे।

उन्होंने बताया कि चूहे एवं छछूंदर न केवल फसलों और भंडारित अनाज को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि इनके शरीर पर पाए जाने वाले पिस्सू और चिगर्स के माध्यम से स्क्रब टाइफस जैसे गंभीर रोग भी फैल सकते हैं, जो तीव्र इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES) से भी जुड़े पाए गए हैं। इसलिए इनकी प्रभावी रोकथाम अत्यंत आवश्यक है।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि अनाज का सुरक्षित भंडारण पक्के एवं धातु के पात्रों में करें, खेतों और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा चूहों के बिलों की नियमित निगरानी करें। आवश्यकता पड़ने पर चूहेदानी और कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित रसायनों का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। विभाग ने छह दिवसीय चूहा नियंत्रण कार्यक्रम अपनाने की भी सलाह दी है, जिससे चूहों की संख्या प्रभावी ढंग से नियंत्रित की जा सके।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि चूहा नियंत्रण के दौरान दस्ताने पहनें, रसायनों को बच्चों एवं पशुओं की पहुंच से दूर रखें तथा मरे हुए चूहों को आबादी से दूर गहरा गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दें। चूहा नियंत्रण की दवाएं केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें और बिल अवश्य लें।

उन्होंने किसानों से अपील की कि अधिक जानकारी के लिए निकटतम कृषि रक्षा इकाई, बीज गोदाम, एग्री जंक्शन एग्रो क्लीनिक अथवा स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button