इटावाउत्तर प्रदेशएग्रीकल्चर

इटावा में वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया।

इटावा में वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया।

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा – जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में डा० भीमराव अम्बेडकर कृषि

अभियांत्रिकीय एवं प्रोद्योगिकी महाविद्यालय में वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित किया गया।

जिसमें जिलाधिकारी द्वारा अपनी माता के नाम हरिशंकरी वृक्ष का पौधारोपण किया गया एवं यह अपील की गयी कि वृहद संख्या में वृक्षारोपण किया जाये। उक्त कार्यक्रम में प्रभागीय निदेशक, इटावा, उपप्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बढपुरा डा० देवेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता डा० भीमराव अम्बेडकर कृषि अभियांत्रिकीय एवं प्रोद्योगिकी महाविद्यालय, इटावा, डा० अजीत सिंह, अधिष्ठाता दुग्ध महाविद्यालय, इटावा उपस्थित रहे। जिनके द्वारा पीपल, बरगद, पाकड इत्यादि पौधों का पौधरोपण किया गया साथ ही कालेज के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राओं को “एक वृक्ष मों के नाम” हेतु पौधे भेंट किये गये। इसके साथ ही “एक वृक्ष मों के नाम” लगाने हेतु डी०एम० चौराहे पर आम वृक्ष भण्डारा का कार्यकम किया गया जिसमें जनमानस को आम के पौधों का वितरण किया गया।

सामाजिक वानिकी प्रभाग, इटावा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौध रोपण तक सीमित न रहकर समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। “एक वृक्ष माँ के नाम” वृक्ष भण्डारा की यह पहल जनसहभागिता और प्रकृति प्रेम का जीवन्त उदाहरण बने। फारेस्ट सर्वे ऑफ इण्डिया की रिपोर्ट वर्ष 2023 के अनुसार जनपद इटावा में 7127 एकड वन क्षेत्र की वृद्धि हुयी है जिससे जनपद का वनावरण 10.47 प्रतिशत से बढ़कर 12.128 प्रतिशत हो गया है। जोकि इटावा जनपद के जनमानस के सहयोग से प्रत्येक वर्ष किये गये पौध रोपण एंव उसकी सुरक्षा के कारण ही सम्भव हुआ है। अतः आगामी वर्षों हरित आवरण बढ़ाने हेतु इटावा जनपद के समस्त नागरिकों से “एक वृक्ष मॉ के नाम” लगाये जाने हेतु अपील की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button