उत्तर प्रदेशऔरैयापर्यावरण

औरैया में वन महोत्सव का शुभारंभ, 7 जुलाई तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान

औरैया में वन महोत्सव का शुभारंभ, 7 जुलाई तक चलेगा वृक्षारोपण अभियान

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । वन महोत्सव के अवसर पर जिले में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर किया। यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

अभियान के दौरान जनपद भर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रचार-प्रसार, नुक्कड़ नाटक तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विभिन्न पर्यावरणीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष जनपद में लगभग 45 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता कर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

वन महोत्सव सप्ताह के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ हरित और स्वच्छ औरैया के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button