उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

शादी अनुदान हेतु लाभार्थियों के चयन में बरती जाए सावधानी, चयनित लाभार्थियों का कराया जाए सत्यापन।

शादी अनुदान हेतु लाभार्थियों के चयन में बरती जाए सावधानी, चयनित लाभार्थियों का कराया जाए सत्यापन

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी को 20 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। वर्तमान में जनपद को 748 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष कुल 472 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें से 269 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा शेष आवेदनों में सत्यापन आदि की प्रक्रिया संचालित है।

उक्त के संबंध में जिलाधिकारी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत सत्यापन आदि की कार्यवाही पूर्ण करते हुए अग्रसारित किया जाए तथा अंतिम तिथि का इंतजार न किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी चयनित लाभार्थियों का पुनः सत्यापन/ जांच खंड विकास अधिकारी स्तर से करायी जाए साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि लाभार्थियों से इस बाबत शपथ पत्र भी लिया जाए कि उनके द्वारा किसी अन्य विभाग से शादी के संबंध में कोई प्रोत्साहन धनराशि नहीं प्राप्त की गयी है तथा अन्य विभागों से भी शादी अनुदान संबंधी सूचना का आदान-प्रदान कर लिया जाए जिससे डुप्लीकेसी को रोका जा सके और विधवा आवेदन कर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद, उप जिला मजिस्ट्रेट अरसला नाज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button