उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विकासखंड भाग्यनगर का औचक निरीक्षण किया।

औरैया  जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विकासखंड भाग्यनगर का औचक निरीक्षण किया।

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

निरीक्षण के दौरान विकासखंड में तैनात शिव शरण सिंह भदौरिया, ललित कुमार, आकाशदीप शुक्ला तथा आस्था दीक्षित द्वारा उपस्थित पंजिका में भ्रमण अंकित किया था इस पर जिलाधिकारी द्वारा भ्रमण पंजिका का निरीक्षण किया गया जिसमें किसी भी प्रकार की प्रविष्टि अंकित नहीं पायी गयी तत्क्रम में जिलाधिकारी ने उपरोक्त सभी कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न किए जाने के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए। उक्त के अतिरिक्त संतोष कुमार तिवारी के कालम में हस्ताक्षर न होने पर उनका भी वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने के निर्देश दिए।

उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड भाग्यनगर में ग्राम महाराजपुर बहादुर सिंह स्थित किसान नगर में स्थित शारदा नहर परियोजना क्षेत्रीय कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के कार्मिक जाहर सिंह ने बताया कि किसान नगर के नाम पर 2.5 हेक्टेयर भूमि दर्ज है जिसपर स्थानीय किसानों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसील से समन्वय कर भूमि का सीमांकन कराया जाए तथा भूमि की तारबन्दी कर संरक्षित की जाए।

उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर, खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button