उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश

औरैया,। पुलिस अधीक्षक औरैया ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों एवं असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की समीक्षा की।

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों का बिंदुवार परीक्षण करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाए, शिकायतकर्ताओं से संवाद बनाए रखा जाए तथा असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की विशेष प्राथमिकता के साथ पुनः समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button