
यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग, ट्रैफिक जैकेट व लाठियां वितरित
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात थाना, सीतामढ़ी में थाना प्रभारी द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग में नियमित गश्त, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।
ड्यूटी के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच ट्रैफिक जैकेट और लाठियों का भी वितरण किया गया, ताकि वे सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से यातायात संचालन की जिम्मेदारी निभा सकें।

