प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

शिक्षक देश के भविष्य निर्माता हैं – कलेक्टर 

शत-प्रतिशत नामांकन न कराने वाले बीईओ, बीआरसी का रूकेगा वेतन   

शिक्षक देश के भविष्य निर्माता हैं – कलेक्टर

शत-प्रतिशत नामांकन न कराने वाले बीईओ, बीआरसी का रूकेगा वेतन 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा: . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। उच्च से उच्च पदों पर पहुंचने वाले तथा विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएं प्राप्त करने वाले किसी न किसी शिक्षक के विद्यार्थी हैं। सभी शिक्षक भावी पीढ़ी का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें। शाला जाने योग्य सभी बच्चों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। जिले में अभी भी लक्ष्य के अनुसार 96 प्रतिशत बच्चों का ही स्कूलों में एडमीशन हुआ है। बीईओ तथा बीआरसी 7 जुलाई तक लक्ष्य के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों का शाला में प्रवेश कराएं। शत-प्रतिशत नामांकन न होने पर बीईओ, बीआरसी का वेतन रोका जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि विन्ध्य की आमजनता शिक्षित और जागरूक है। इस धरती के कई सपूतों ने विभिन्न क्षेत्रों में अप्रतिम सफलताएं प्राप्त की हैं। विद्यार्थी की रूचि और क्षमता के अनुसार उसे शिक्षा और कॅरियर का मार्गदर्शन दें। भावी पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए ही शिक्षकों को अच्छा वेतन और सुविधाएं दी जा रही हैं। अपने पदीय दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। विद्यार्थियों को एक सप्ताह में नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण कराकर पोर्टल पर जानकारी दर्ज करें। विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में भी प्रगति संतोषजनक नहीं है। त्योंथर विकासखण्ड में केवल 61 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बनाई गई है। इस तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित बीईओ त्योंथर के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शालाओं के साथ बनाए गए शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराएं। शासन के निर्देशों के अनुसार प्राथमिक स्कूलों के आसपास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों को मैपिंग के अनुसार प्राथमिक शालाओं में शिफ्ट कराएं। कलेक्टर ने गंगेव विकासखण्ड में मेंटर विजिट 91 प्रतिशत रहने पर नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। सभी शिक्षक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से कार्य करें। जर्जर शाला भवनों में कक्षाएं संचालित न करें। जर्जर भवनों को नष्ट कराने की कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर ने बेसलाइन सर्वे तथा मिडलाइन सर्वे के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने कहा कि मध्यान्ह भोजन के लिए आवंटित खाद्यान्न का समय पर उठाव कराएं। यदि खाद्यान्न का उठाव 75 प्रतिशत से कम है तो कार्रवाई की जाएगी। शाला भवनों की साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। बैठक में कलेक्टर ने सभी बीईओ और बीआरसी को कारण बताओ देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, सहायक संचालक राजेश मिश्रा, रामराज मिश्रा, सभी बीईओ, बीआरसी तथा संकुल प्राचार्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button