इटावाउत्तर प्रदेशशिक्षा

निष्पक्ष एवं नकलविहीन UPTET परीक्षा सुनिश्चित करने को जिलाधिकारी महोदय रहे मुस्तैद, विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

निष्पक्ष एवं नकलविहीन UPTET परीक्षा सुनिश्चित करने को जिलाधिकारी महोदय रहे मुस्तैद, विभिन्न केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के तीसरे एवं अंतिम दिन भी जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने तिवारी ज्वाला प्रसाद आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), के.के. डिग्री कॉलेज, पंचायती राज महाविद्यालय तथा श्री शीतल प्रसाद शोरावाल बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा प्रत्येक अभ्यर्थी का सत्यापन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन, पारदर्शी एवं व्यवस्थित परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि परीक्षा की विश्वसनीयता अक्षुण्ण बनी रहे।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी महोदय के सतत पर्यवेक्षण एवं प्रशासन की कड़ी निगरानी में जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर UPTET-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button