इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

15 जुलाई तक करें आवेदन, इटावा के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

15 जुलाई तक करें आवेदन, इटावा के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद इटावा में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि इच्छुक छात्र 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि आगरा रोड, सदर, सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी भरथना एवं गंगापुरा बसरेहर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन वही छात्र कर सकते हैं जो जनपद इटावा में किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत हों तथा समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों की छात्रवृत्ति योजना के पात्र हों।

 

प्रवेश प्रक्रिया में दिव्यांग श्रेणी के छात्रों, उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा जिनका स्थायी निवास अध्ययन संस्थान से अधिक दूरी पर है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

 

शासनादेश के अनुसार छात्रावासों की कुल सीटों में 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा 30 प्रतिशत सीटें पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

 

इच्छुक छात्र समाज कल्याण विभाग के पोर्टल http://upswdhms.in पर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, सदर (सरैया चुंगी) कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button