
सीतामढ़ी पुलिस की पहल: महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की शिकायतों का हो रहा त्वरित निस्तारण
गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ सुनी जा रही महिलाओं की समस्याएं, हर आवेदन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना परिसरों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी प्रत्येक पीड़िता की समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर न्यायोचित एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर रही हैं।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सहज और भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। इसके लिए सभी महिला हेल्प डेस्क को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़िताओं को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए।



