पूणेविजनेस

पुणे में 8 से 11 अक्टूबर तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सपो

पुणे में 8 से 11 अक्टूबर तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सपो

 

‘शिखाज् कारीगरी’ और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । देश के विभिन्न राज्यों की कला, हस्तशिल्प, वस्त्र उद्योग, फैशन और जीवनशैली की समृद्ध विरासत को एक मंच पर लाने वाला ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत – फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सपो 2026’ का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक द पूना क्लब लिमिटेड, बंड गार्डन रोड, पुणे में किया जाएगा।

 

पारंपरिक भारतीय कला और हस्तशिल्प को आधुनिक फैशन एवं लाइफस्टाइल से जोड़ने के लिए कार्यरत ‘शिखाज् कारीगरी’ तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय एक्सपो में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प, फैशन, लाइफस्टाइल उत्पादों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

 

एक्सपो का समय सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। चारों दिनों के सभी कार्यक्रमों में प्रवेश नि:शुल्क और सभी के लिए खुला रहेगा।

 

उद्यमियों और कारीगरों को मिलेगा मंच

 

एक्सपो का उद्देश्य भारतीय हस्तशिल्प और पारंपरिक कारीगरी को प्रोत्साहित करने के साथ ही उद्यमियों, कारीगरों, डिजाइनरों, विद्यार्थियों और उपभोक्ताओं को एक मंच पर लाना है। चार दिनों के दौरान विभिन्न विषयों पर परिचर्चाएं और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।

 

एक्सपो में साइबर क्राइम एवं आर्थिक अपराध, एसईजेड और निर्यात के अवसर, भारतीय वस्त्र उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन योजनाएं, स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और लाभों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 

विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

 

साइबर क्राइम और आर्थिक अपराध विषय पर महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एवं महाराष्ट्र शासन के डीजीएम यशस्वी यादव, आईपीएस मार्गदर्शन करेंगे।

 

वहीं एसईजेड और निर्यात संबंधी अवसरों पर जॉइंट डेवलपमेंट कमिश्नर, एसईईपीजेड-एसईजेड, पुणे क्लस्टर मितल हिरेमठ जानकारी देंगी।

 

भारतीय वस्त्र उद्योग और निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं पर हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशनल काउंसिल (HEPC) की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्टार्टअप इकोसिस्टम और केंद्र सरकार की योजनाओं पर स्टार्टअप इंडिया की ओर से विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी डीएफओ, मुंबई, एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारी देंगे।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

 

एक्सपो में प्रसिद्ध सारंगी वादक उस्ताद कमाल साबरी और जॉली पायपर्स अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।

 

9 अक्टूबर को शाम 7 से 8 बजे तक ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर विशेष फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय पारंपरिक परिधानों और आधुनिक फैशन का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।

 

आयोजकों के अनुसार, यह एक्सपो भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक उद्यमिता को एक साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button