प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता, गश्ती दल और डायल-112 का औचक निरीक्षण

विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता, गश्ती दल और डायल-112 का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में अंचल निरीक्षक, बेलसंड द्वारा परसौनी, मेजरगंज सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओडी ड्यूटी, गश्ती दल एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

 

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तत्परता, गश्ती व्यवस्था तथा डायल-112 की सक्रियता का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी ढंग से ड्यूटी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

पुलिस अधिकारियों ने गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पुलिस की इस निगरानी का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ नागरिकों में सुरक्षा की भावना कायम करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button