पूणेआर्थिकमहाराष्ट्र

अरुंधती फाउंडेशन की ओर से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम 10 अक्टूबर को

अरुंधती फाउंडेशन की ओर से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम 10 अक्टूबर को

 

‘जेम्स ऑफ बॉलिवूड’ विषय पर स्वाती गोयल शर्मा का विशेष व्याख्यान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर पूर्वजों की स्मृति तथा धर्म और मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से अरुंधती फाउंडेशन, पुणे और श्री देवदेवेश्वर संस्थान, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अरुंधती फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ते ने पत्रकार परिषद में दी। इस अवसर पर संस्था के आदित्य गुप्ते उपस्थित थे।

कार्यक्रम शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे सदाशिव पेठ स्थित एस.पी. कॉलेज कैंपस के लेडी रमाबाई हॉल में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदानंद गोविंद फडके करेंगे। प्रमुख आमंत्रित अतिथि के रूप में स्वाती गोयल शर्मा उपस्थित रहेंगी। इस दौरान वे ‘जेम्स ऑफ बॉलिवूड’ विषय पर विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति देंगी।

श्री देवदेवेश्वर संस्थान, पुणे के ट्रस्टी रमेश भागवत कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। आयोजन अरुंधती फाउंडेशन के हिमांशु गुप्ते और आदित्य गुप्ते ने किया है। कार्यक्रम को कर्णाळा चैरिटेबल ट्रस्ट, पुणे, अरुंधती फाउंडेशन तथा कै. श्रीकांत लिंगायत मेमोरियल ट्रस्ट, पुणे का सहयोग प्राप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button