उप मुख्यमंत्री आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:रीवा,मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 6 जुलाई को सुबह 9 बजे बसामन मामा गौ वन्य विहार अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती के माडल तथा अन्य कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री अभ्यारण्य परिसर में पौधे रोपित करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3 बजे कृष्णा राज कपूर आडिटोरियम में आयोजित विचार गोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसका आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर किया गया है। उप मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे रीवा रेलवे स्टेशन से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।



