पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने घर-घर सर्वे अभियान का किया निरीक्षण

विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने घर-घर सर्वे अभियान का किया निरीक्षण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे:। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। इस अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र डूडी ने रविवार को शिवाजीनगर, हडपसर और पुणे कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सर्वेक्षण की जानकारी ली तथा मतदाताओं को प्रपत्र वितरण, जानकारी संकलन और सत्यापन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने नागरिकों से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराकर अभियान में सहयोग करने की अपील की तथा बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और विश्वसनीय बनाने के लिए यह विशेष अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button