बार्टी द्वारा एमपीएससी राज्य सेवा एवं सिविल इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की तैयारी के लिए ₹15,000 की आर्थिक सहायता
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे, : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे द्वारा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की राज्य सेवा तथा स्थापत्य (सिविल) इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 उत्तीर्ण अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
बार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने एमपीएससी राज्य सेवा एवं स्थापत्य (सिविल) इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 उत्तीर्ण की है, वे इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए 15,000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
योजना से संबंधित विस्तृत विज्ञापन तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र बार्टी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है। बार्टी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए बार्टी की आधिकारिक वेबसाइट के NOTICEBOARD अनुभाग में “Maharashtra Public Service Commission State Services, Civil Engineering Services Mains 2026” शीर्षक के अंतर्गत उपलब्ध सूचना देखी जा सकती है।



