इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

इटावा, 8 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इस दौरान फरियादियों को उनकी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button