उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में 14.10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्रेक्षागृह, हुआ भूमि पूजन

औरैया में 14.10 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्रेक्षागृह, हुआ भूमि पूजन

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, । ककोर मुख्यालय स्थित औरैया में संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तावित 14 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का भूमि पूजन उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

इस अवसर पर सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि वर्षों से औरैया जनपद में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त प्रेक्षागृह का अभाव था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 14.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक प्रेक्षागृह जून 2027 तक तैयार हो जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रेक्षागृह का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कलाकारों, साहित्यकारों तथा विभिन्न सरकारी आयोजनों के लिए किया जाएगा, जिससे जनपद की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी।

 

कार्यक्रम में पर्यटन अधिकारी एवं संस्कृति परिषद के सचिव मोहित मनोहर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button