
थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम द्वारा 01 नाबालिग गुमशुदा बालक को खोजकर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत दिनाँक 08.07.2026 को थाना ऐरवाकटरा पुलिस टीम द्वारा 01 नाबालिग बालक ( उम्र करीब 11 वर्ष ) जो अपने घर का रास्ता भटक गया था , जो अपना नाम व पता भी नही बता पा रहा था ( बोलने में असमर्थ था ) उसको ऐरवाकटरा पुलिस द्वारा ऐरवाकटरा बिधूना मार्ग पर जियो पेट्रोल पम्प के पास से बरामद कर परिवारीजनों का पता लगाकर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया। परिवारीजन व स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।*👇🏻

