
नगर पालिका इन्टर कालेज औरैया में छात्र/छात्राओं को आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया : जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी ( वि0/रा0 )अविनाश चन्द्र मौर्य के मार्गदर्शन में नगर पालिका इन्टर कालेज औरैया के प्रांगण में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण एवं 8 वी बटालियन एन0 डी0 आर0 एफ गाजियाबाद के परस्पर सहयोग से आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे छात्र- छात्राओं एवं , शिक्षकों को आपदा से बचाव एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया, कार्यक्रम में आग से होने वाली आपदा, बाढ़ आपदा, भूकंप आपदा, प्राथमिक उपचार एवं सी0 पी0 आर0 आदि के उपायों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर रूपेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ दीपक कुमार, ए०एस०आई० रमाकांत पाण्डेय एवं उनकी टीम ने छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक बचाव तकनीकों तथा जान-माल की सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले उपायों का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । छात्र छात्राओं को बताया गया कि आपदा के समय किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अन्य लोगों की मदद की जा सकती है ।


