
रीवा:आगामीबर को आयोजित होने वाले वृहद रक्तदान शिविर के लिये लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की उपस्थिति में ज्योति स्कूल रीवा में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि एक अक्टूबर को अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिये आगे आयें तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिये प्रेरित करें। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह उज्ज्वल समाज के निर्माण हेतु आगे आयें।

अन्नाशेष वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि अगर आप रक्तदान करते हैं तो तीन जीवनों को नया जीवन प्रदान करते हैं इसलिए सभी इस रक्तदान शिविर में भाग लें। ज्योति स्कूल के प्राचार्य अनिल एंथोनी ने शिक्षकों से रक्तदान शिविर में रक्तदान करने हेतु अपील की व कहा कि रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करें। इस दौरान समाजसेवी मोहित पटेल, टीम कोविड 19 हेल्पलाइन के सदस्य अमित शुक्ल, देवव्रत त्रिपाठी, कुशाग्र तिवारी, सिद्धार्थ पटेल सहित अन्नाशेष वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य अनस निजामी, शांतनु सेंगर, इल्मा फातिमा, सुयश सिंह चौहान, आर्यांश, राज, शाइना, शिफा, अंशुल द्विवेदी उपस्थित रहे।
