
इटावा : एकात्म मानववाद के प्रणेता तथा अन्त्योदय योजना के पक्षधर स्व. पं.दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर ब्लाक स्तरीय गरीब किसान मेले का आयोजन जनपद के सभी विकास खण्डो में आयेाजित किया गया

उक्त के क्रम में विकास खण्ड बसरेहर में आयेाजित गरीब किसान मेला का सांसद डा. राम शंकर कठेरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करने के उपरान्त गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गांव गरीब, किसानो, महिलाओं,मजदूरों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित की है उन योजनाओं का सीधे आम आदमी को लाभ मिल रहा है।

उन्होने कहा कि पं.श. दीन दयाल उपाध्याय जी ने अन्त्योदय का नारा दिया था जिसका उदद्ेश्य है कि गरीबो,पिछड़ों को सबसे पहले योजनाओं का लाभ मिले। उन्होने कहा कि देश में प्रधानमंत्री जी ने केन्द्र में सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानों को कर्ज माफ करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिले, कोर्इ पात्र किसान योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित है, भारत हर क्षेत्र में ताकतवर बना है। स्वच्छ भारत मिशन के अर्न्तगत लाभान्वित कर गांव में पात्रता के आधार पर गरीबों का चयन कर शौचालय बनवाये गये, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं थें या उनके कच्चे घर थे। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अर्न्तगत लाभान्वित कर उनको पक्के आवास मुहैया कराये गये। सरकार द्वारा हर घर नल जल योजना संचालित की गयी है अब सभी लोगो केा स्वच्छ पेयजल मिलेगा ताकि वह स्वस्थ, निरोग रहें।

उन्होने कहा सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी है यथा वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन ,दिब्याग पेंशन, विकलांग पेंशन,उज्ज्वला योजना संंचालित हेै, उन योजनाओं की जानकारी करे और उनका लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर उन्होंने उज्ज्वला येाजना के लाभार्थियो को गैस चूल्हा,वृद्धावस्था पेंशन के लाभाथियेां को स्वीकृत पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए उपस्थित थे।

तदोपरान्त मा. सांसद जी, विधायक सदर सरिता भदौरिया द्वारा विकास खण्ड बढ़पुरा में गरीब कल्याण मेले का शुभारभ्भ किया गया इस पर उन्होने लाभार्थियेां को प्रमाण/स्वीकृत पत्र, चैक,उज्ज्वला योजना के लाभार्थियो को गैस चूल्हा वितरण,गर्भवती महिलाओं की गोद भरार्इ व 6 माह से अधिक आयु के बच्चों का खीर खिलाकर अनुप्रासन करने के उपरान्त व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हर गरीब को आवास शौचालय, हर गरीब महिला की ऊर्जा के लिए मु्फत एलपीजी गैस कनेक्शन, हर गरीब को आयुष्मान योजना से 5 लाख रू. तक की स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर जिलाधिकारी श्रुति सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनन्दन सिंह, उपयुक्त मनरेगा शौकत अली सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



