वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र कुमार के निधन पर डीएम ने जताया शोक
रिपोर्ट : कुणाल किशोर
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार के निधन पर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि नरेंद्र कुमार ने निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज की उल्लेखनीय सेवा की। उनकी कार्यशैली, प्रतिबद्धता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका निधन पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जिला प्रशासन ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और पत्रकार साथियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।



