
सीतामढ़ी में अवर निरीक्षक मद्य निषेध प्रारंभिक परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित “अवर निरीक्षक मद्य निषेध” प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

