
पालखी मार्ग हादसा: जिलाधिकारी ने ससून अस्पताल पहुंचकर घायल का जाना हाल
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: पुणे महाराष्ट्र
पुणे,। संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग पर सासवड–जेजुरी मार्ग के जेजुरी-बेलसर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक नागरिक का सोमवार को पुणे के ससून अस्पताल में उपचार जारी है।
जिलाधिकारी जितेंद्र डुडी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायल को सर्वोत्तम एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप मंडलाधिकारी विठ्ठल जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विठ्ठल बनोटे तथा ससून अस्पताल के चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. सोमनाथ खेडकर उपस्थित रहे।


