प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

राजस्व कार्यों में सीतामढ़ी बना बिहार का नंबर-1 जिला, जून रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

राजस्व कार्यों में सीतामढ़ी बना बिहार का नंबर-1 जिला, जून रैंकिंग में मिला प्रथम स्थान

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा जारी जून 2026 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में सीतामढ़ी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले को राजस्व संबंधी कार्यों के समग्र निष्पादन में 61.40 अंक प्राप्त हुए हैं।

यह रैंकिंग म्यूटेशन सुपरविजन, परिमार्जन प्लस, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग, अपर समाहर्ता, डीसीएलआर एवं जिलाधिकारी न्यायालय में मामलों के निष्पादन सहित विभिन्न राजस्व मानकों के आधार पर जारी की गई है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य निष्पादन के कारण जिले को यह उपलब्धि मिली।

अपर समाहर्ता (राजस्व) संजीव कुमार ने 58.88 अंक के साथ राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) बेलसंड ने 69.48 अंक के साथ पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया। डीसीएलआर पुपरी को आठवां तथा सीतामढ़ी सदर डीसीएलआर को 12वां स्थान मिला।

अंचल स्तर की रैंकिंग में बैरगनिया अंचल ने पूरे राज्य में प्रथम, सोनबरसा ने दूसरा, सुप्पी ने छठा, चुरौत ने आठवां तथा परिहार ने 12वां स्थान प्राप्त किया।

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि राजस्व प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़ा विभाग है और पारदर्शिता, समयबद्धता तथा जवाबदेही के साथ कार्य करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, अंचल अधिकारियों एवं सभी कर्मियों के समन्वित प्रयास का परिणाम है। भविष्य में भी लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button