इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

विश्व युवा कौशल दिवस पर युवा कौशल पुरस्कार-2026 प्रदान, ‘सरिता सहायता अभियान’ का शुभारंभ

विश्व युवा कौशल दिवस पर युवा कौशल पुरस्कार-2026 प्रदान, ‘सरिता सहायता अभियान’ का शुभारंभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,  विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, इटावा के तत्वावधान में “युवा कौशल पुरस्कार-2026” एवं “सरिता सहायता अभियान” का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे युवा प्रदेश है और युवाओं की प्रतिभा एवं कौशल ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से समय का सदुपयोग करते हुए कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसकी प्रतिभा और आत्मविश्वास से होती है।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि विश्व युवा कौशल दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत बालिकाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा युवाओं से विभिन्न कौशल विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह ने मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं से आपात स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में विमला देवी, मोना कुशवाह, प्रगतिशील किसान, ऋतु भदौरिया तथा आच्छादिता भदौरिया को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए युवा कौशल पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेघा ठाकुर, रविंद्र चौहान, नमिता तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button