संदिग्ध ट्रांजैक्शन की प्रारंभिक जांच में अनियमितता के संकेत, सोनबरसा के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का वेतन स्थगित।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सोनबरसा के विरुद्ध प्राप्त परिवाद की होगी विस्तृत जांच।
जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सोनबरसा के विरुद्ध एक परिवाद प्राप्त हुआ। परिवाद के आलोक में कराई गई प्रारंभिक जांच के क्रम में संबंधित पदाधिकारी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जानकारी सामने आई है।
प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का प्रतीत होने पर जिलाधिकारी ने इसकी विस्तृत जांच कराने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया है। साथ ही, जांच पूरी होने तक प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सोनबरसा के वेतन के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश भी दिया गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।



