उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

हमारी तलैया योजना में चयनित सभी तालाबों का 30 जुलाई 2026 तक करायें सौंदरीकरण अन्यथा संबंधित खंड विकास अधिकारी और एडियो पंचायत का रुकेगा वेतन।

हमारी तलैया योजना में चयनित सभी तालाबों का 30 जुलाई 2026 तक करायें सौंदरीकरण अन्यथा संबंधित खंड विकास अधिकारी और एडियो पंचायत का रुकेगा वेतन।

28 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित, टेण्डर आदि की प्रक्रिया प्रारम्भ

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान:औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया – जिलाधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं तथा आमजन के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आहूत की गयी।

प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना सम्भव 6.0 अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा थीम पर 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं में कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। उक्त के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए कि संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर विस्तृत कार्य योजना बनाकर अमल करते हुए अभियान को सफल बनाएं तथा कार्य योजना में कार्मिकों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण, पुष्टाहार वितरण, टीएचआर यूनिट के भुगतान आदि की बिंदुवार समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी द्वारा बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में साफ- सफाई, जल निकासी, जल भराव आदि के संबंध में समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि रोस्टर बनाकर प्रत्येक दिवस अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत का भ्रमण कर विस्तृत निरीक्षण आख्या प्रस्तुत करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित ग्राम पंचायत में जल निकासी, जल भराव आदि समस्या का निस्तारण हो साथ ही संचालित विकास कार्यों में मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण समयान्तर्गत परियोजना पूर्ण हो। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देश दिए कि हमारी तलैया योजना के तहत चयनित सभी तालाबों का 30 जुलाई 2026 तक सौंदरीकरण आदि का कार्य पूर्ण किया जाए जिससे ग्राम वासियों को जल भराव से मुक्ति मिले एवं भू गर्भ जल संवर्धन में भी वृद्धि हो अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित खंड विकास अधिकारी तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत का वेतन अग्रिम आदेशों तक आधारित न करने के संबंध में आदेश निर्गत किया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचायलयों की जियो टैगिंग, मॉडल ग्राम पंचायत में शासनादेश के अनुसार सभी व्यवस्थाएं संचालित किए जाने के जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अंत्येष्ट स्थलों को पूर्ण कर फोटोग्राफ उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा बहुउद्देशीय हाल, डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत उत्सव भवन, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों को यथाशीघ पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण की जियो टैगिंग, मनरेगा जॉब कार्ड की ई केवाईसी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत टेण्डर आदि की प्रक्रिया, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, विकलांग कल्याण योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, उपायुक्त मनरेगा राम दुलारे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button