
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:औरैया,उत्तर प्रदेश
अजीतमल। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना अजीतमल पुलिस द्वारा ग्राम जगतपुर में चौपाल लगाकर महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन एवं 112 आपातकालीन सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी से बचाव तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
