अपराधइटावाउत्तर प्रदेश

हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश 

जसवंतनगर (इटावा)। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना जसवंतनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 132 बोतल अंग्रेजी शराब, परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार, चार मोबाइल फोन, दो ट्रॉली बैग तथा तीन अन्य बैग बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 132 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने कार में सवार चारों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिंटू (निवासी अलीगढ़), सरोज पासवान, राहुल कुमार तथा आर्यन कुमार (तीनों निवासी बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी जसवंतनगर उपनिरीक्षक कमल भाटी एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button