मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई समय पर पूरी करें- उपमुख्यमंत्री

निर्माण कार्यों के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई समय पर पूरी करें- उपमुख्यमंत्री

रिपोर्ट: विशाल समाचार 

स्थान: रीवा,मध्य प्रदेश

रीवा  उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने नवीन सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की ।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में हूं अर्जन की कार्रवाई समय पर पूरी करें ।भूअर्जन की कार्रवाई में देरी होने से निर्माण कार्यों पर विपरीत असर पड़ता है ।इससे निर्माण कार्य की लागत में भी वृद्धि हो जाती है। कलेक्टर हूं अर्जन के प्रकरणों की प्रत्येक टीएल बैठक में समीक्षा करें तथा समय सीमा पर भूमि स्वामियों को मुआवजा का वितरण करा कर भू-अर्जन की कार्रवाई पूरी कराएं ।अधिग्रहित की गई भूमि में संबंधित विभाग का नाम खसरे में अवश्य दर्ज कराएं। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में बीहर रिवर फ्रंट निर्माण, एयरपोर्ट के लिए सड़क निर्माण ,रीवा गड्डी रोड निर्माण तथा ढेकहा तिराहे से बनकुइयां तिराहे तक सड़क निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि हूं अर्जन के लंबित प्रकरणों का तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के लिए भूअर्जन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन तथा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नितिन पटेल को जिला अस्पताल में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक नाली निर्माण तत्काल कराने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के के लच्छे ,जिला पंचायत के मुख्य कार्य मेहताब सिंह गुर्जर एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल कार्यपालन यंत्री पीआई डी एस त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर सुधीर बैक श्री राजेश पांडे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button