जिले की चार सहकारी समितियों की सदस्यता सूची का कार्यक्रम तय
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश
रीवा : मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता द्वारा रीवा जिले की चार सहकारी समितियों के सदस्यता सूची निर्माण के लिए कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें शांति मध्यप्रदेश उपभोक्ता सहकारी भण्डार वार्ड क्रमांक 9 रीवा, अतुल बीज उत्पादक सहकारी संस्था खजुहा रीवा, आदिवासी मछुआ सहकारी संस्था अनंतपुर रीवा तथा लक्ष्मी महिला मछुआ सहकारी संस्था अगडाल रीवा शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के संचालक मंडल की सदस्यता सूची 21 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। सदस्यता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 29 जुलाई तक उपायुक्त सहकारिता कार्यालय शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में दर्ज की जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 30 जुलाई को सदस्यता सूची प्रकाशित करेंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध 4 अगस्त तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है। अपील का निराकरण होने के बाद 11 अगस्त को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 14 अगस्त तक अंतिम सदस्यता सूची राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। सदस्यता सूची के लिए तैनात रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

