प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आदिवासी मछुआ सहकारी समिति की सदस्यता सूची का कार्यक्रम तय  

आदिवासी मछुआ सहकारी समिति की सदस्यता सूची का कार्यक्रम तय  

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: रीवा, मध्य प्रदेश 

रीवा . मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता द्वारा आदिवासी मछुआ सेवा सहकारी समिति जिला रीवा के संचालक मण्डल की सदस्यता सूची बनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के संचालक मंडल की सदस्यता सूची 18 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। सदस्यता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 25 जुलाई तक उपायुक्त सहकारिता कार्यालय शिल्पी प्लाजा ए ब्लॉक में दर्ज की जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का निराकरण करके रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 26 जुलाई को सदस्यता सूची प्रकाशित करेंगे। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध 29 जुलाई तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है। अपील का निराकरण होने के बाद 5 अगस्त को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 7 अगस्त तक अंतिम सदस्यता सूची राज्य सहकारी निर्वाचन पदाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। सदस्यता सूची के लिए तैनात रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button