प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

तीन राशन दुकानें निलंबित – सेल्समैनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज 

तीन राशन दुकानें निलंबित – सेल्समैनों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज 

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:रीवा, मध्य प्रदेश 

रीवा . रीवा नगर निगम क्षेत्र की तीन उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इनके सेल्समैनों के विरूद्ध थाना सिविल लाइन रीवा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश ताण्डेकर ने बताया कि कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुसार वार्ड क्रमांक 35, वार्ड क्रमांक 1 तथा वार्ड क्रमांक 19 बी की उचित मूल्य दुकानों की जाँच कराई गई। जाँच दल में शामिल नायब तहसीलदार हुजूर, सहायक आपूर्ति अधिकारी तथा सहकारिता निरीक्षक को इन दुकानों में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों के सेल्समैनों द्वारा फर्जी तरीके से अपात्र व्यक्तियों के अंगूठे लगाकर राशन का वितरण किया गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तीनों दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। इनके सेल्समैन अजहर अहमद वार्ड क्रमांक 35, यूनिस खान वार्ड क्रमांक 1 एवं विजय कुमार सोंधिया वार्ड क्रमांक 19 बी के विरूद्ध मध्यप्रदेश सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 के प्रावधानों तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1966 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई है। इन सभी के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि इन निलंबित दुकानों के उपभोक्ताओं को राशन के वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वार्ड क्रमांक 35 की दुकान के उपभोक्ता महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 37 की दुकान तथा वार्ड क्रमांक 1 की दुकान के उपभोक्ता सरस्वती महिला प्राथमिक उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक दो ए की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। निलंबित राशन दुकान वार्ड क्रमांक 19 बी के उपभोक्ता प्रियदर्शिनी महिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार वार्ड क्रमांक 19 ए की राशन दुकान से राशन प्राप्त करेंगे। राशन का वितरण 31 जुलाई तक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button