
उप मुख्यमंत्री ने हरिहरपुर में प्राकृतिक खेती का किया अवलोकन
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हरिहरपुर में प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक विधि से उत्पादित विभिन्न सब्जियों हल्दी आदि के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से ही हमे शुद्ध अनाज और फल सब्जियां प्राप्त होंगी। इनके सेवन से हम सब स्वस्थ्य रहेंगे। गौमाता की सेवा और प्राकृतिक खेती को हम सब किसान अपनी जीवन पदद्धति का अंग बनाये। प्राकृतिक खेती से ही माटी का भी स्वास्थ्य सुधरेगा। रासायनिक खाद और कीटनाशकों के फसलों में उपयोग से माटी को पोषक बनाने वाले सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। प्राकृतिक खेती से माटी में धीरे-धीरे इन जीवाणुओं का विकास होता है। इनके द्वारा मिट्टी को पोषक और मुलायम बनाया जाता है जिसके कारण मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है। प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

