
ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी में प्रतिनियुक्त किया गया डॉक्टर
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:सीतामढ़ी बिहार
पूर्व सैनिकों का अस्पताल ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी में पिछले कई महीनों से मेडिकल ऑफिसर का पद खाली चल रहा था जिस कारण पॉलीक्लिनिक व्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी लाभार्थियों को दवा रेफर एवं अन्य चिकित्सकीय स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया स्थानीय पूर्व सैनिकों की तत्परता और विभागीय पहल से पॉलीक्लिनिक में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति संभव हो पाया है जिले के सभी पूर्व सैनिकों ने एकजुट होकर विभागीय अधिकारी एवं जिला प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया था जिसमें मिडिया ने भी अहम भूमिका निभाई थी। मेडिकल डॉक्टर हर्षवर्धन कुमार, डेन्टल डॉक्टर आकांक्षा आनंद व फार्मासिस्ट जुही कुमारी की प्रतिनियुक्ति विभाग द्वारा की गई है उम्मीद है इनके आने से जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ससमय उपलब्ध हो पाएगा, Echs oic का पद अभी भी खाली है। नवनियुक्त डॉक्टरों को जिले के सभी पूर्व सैनिकों के तरफ से पूर्व वायु सैनिक नरेन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान करते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया मौके पर सुबेदार रामेश्वर पूर्वे, सुबेदार विजय प्रसाद, महिला विंग की अध्यक्ष सावित्री प्रसाद,रागिनी प्रसाद उपस्थित थे।


