
स्नेक मर्डर केस: पति की हत्या की साजिश एक साल से रच रही थी आरोपी, इंटरनेट पर पढ़े चर्चित केस – पुलिस का दावा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मेरठ उत्तर प्रदेश
मेरठ। चर्चित स्नेक मर्डर केस की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी दामिनी पिछले करीब एक वर्ष से देशभर में पतियों की हत्या से जुड़े चर्चित मामलों का अध्ययन कर रही थी। जांच के अनुसार वह इंटरनेट पर ऐसे मामलों की जानकारी जुटाकर यह समझने का प्रयास कर रही थी कि आरोपी किन कारणों से पुलिस की गिरफ्त में आए और उनसे कैसे बचा जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मेरठ के बहसूमा सांप कांड सहित कई चर्चित मामलों का भी अध्ययन किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
जांच में यह भी सामने आया है कि दामिनी और अतुल की पहली मुलाकात वर्ष 2018 में हस्तिनापुर की एक कॉस्मेटिक दुकान पर हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वर्ष 2019 में प्रेम विवाह हुआ। पूछताछ के दौरान दामिनी ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद अतुल का व्यवहार बदल गया और वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसकी नजदीकियां स्कूल ड्राइवर तुषार से बढ़ीं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा सुनवाई के बाद


