इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

इटावा में 71 राजकीय नलकूपों का होगा पुनर्निर्माण, 9,725 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

इटावा में 71 राजकीय नलकूपों का होगा पुनर्निर्माण, 9,725 किसान परिवारों को मिलेगा लाभ

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद इटावा में 71 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण का कार्य कराया जाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में 1,750 राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण अभियान का हिस्सा है।

परियोजना पूरी होने के बाद इटावा में लगभग 7,100 हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता विकसित होगी, जिससे 9,725 किसान परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान 65,462 मानव दिवस का सृजन होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

अधिकारियों के अनुसार नलकूपों के पुनर्निर्माण से किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध होगा। इससे कृषि लागत में कमी आएगी, फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी तथा जल संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। परियोजना से जिले में कृषि विकास को गति मिलने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार का कहना है कि कृषि एवं सिंचाई अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। परियोजना पूरी होने पर इटावा के हजारों किसानों को स्थायी एवं बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button