उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

प्रोजेक्ट नई किरण: औरैया पुलिस ने 18 बिखरे परिवारों को फिर मिलाया

प्रोजेक्ट नई किरण: औरैया पुलिस ने 18 बिखरे परिवारों को फिर मिलाया

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

औरैया, । पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार महिला थाना परिसर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आपसी वैचारिक मतभेद के कारण अलग रह रहे 18 परिवारों की काउंसलिंग कर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराया गया।

काउंसलिंग के बाद सभी 18 दंपति आपसी सहमति से एक साथ रहने को राजी हो गए। इसके बाद उन्हें खुशी-खुशी परिवार सहित विदा किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को संवाद और समझाइश के माध्यम से फिर से एकजुट करना है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट नई किरण के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button