रीवा :जिला अस्पताल बिछिया में 28 सितम्बर को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में टीबी रोगियों, पुरानी खांसी के रोगियों, डायबिटीज रोगियों की बलगम जांच, एचआईव्ही जांच एवं कुपोषित बच्चों की नि:शुल्क जांच की जायेगी तथा टीबी, एचआईव्ही एवं डायबिटीज रोगियों को नि:शुल्क औषधि प्रदान की जायेगी। जिला क्षय अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि शिविर में रोगियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Related Articles
जनजातीय गौरव दिवस में दो बंदियों को मिलेगी माफी
November 14, 2026
बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
November 14, 2026
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों में
November 14, 2026
Check Also
Close
-
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों मेंNovember 14, 2026
