अपराधउत्तर प्रदेशऔरैया

20 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी दिबियापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

20 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी दिबियापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

रिपोर्ट:विशाल समाचार 

स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

थाना दिबियापुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार को कैंजरी ओवरब्रिज के नीचे से मिन्शू पंडित उर्फ अभय दीक्षित, निवासी ग्राम कैंजरी, थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना दिबियापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार एवं कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button