इटावाउत्तर प्रदेशएग्रीकल्चर

खरीफ बुवाई के लिए जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, किसानों को समय पर मिलेगा खाद: जिलाधिकारी 

खरीफ बुवाई के लिए जिले में उर्वरक का पर्याप्त भंडार, किसानों को समय पर मिलेगा खाद: जिलाधिकारी 

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:इटावा,उत्तर प्रदेश

इटावा – जनपद में खरीफ फसलो की बुवाई को देखते हुये जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा में यूरिया की उपलब्धता 24235 मे0 टन, डी0ए0पी0 8006 मे0टन, एन0पी0 के0 2023 मे0टन एम0ओ0पी0 265 मे0टन, एस0एस0पी0 1042 मे0टन की उपलब्ध है। जनपद में एक रैक यूरिया एन0एफ0एल0 कम्पनी की प्राप्त हो रही है। इसमें कुल 1509 मे0टन यूरिया है। इसमें 301 मे0टन यूरिया सहकारिता एंव 1208 मे0टन निजी क्षेत्र में प्रदान की जा रही है। समीक्षा में जिन समितियो पर यूरिया 25 मे0टन एंव डी0ए0पी0 15 मे टन से कम है। उनका आवटन बनाने के निर्देश दिये गये है। जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी किसानो को मानक के अनुसार प्रति हे0 07 बोरी यूरिया एंव 05 बोरी डी0ए0पी0 एक सीजन में उपलब्ध करायी जाये।

कृषक भाईयों से अनुरोध है कि वह अपनी खतौनी एवं आधार कार्ड / फार्मर आई0डी0 ले जाकर बिक्री केन्द्रो से उर्वरक प्राप्त कर सकते है। जिन कृषक भाईयो की फार्मर आई0डी0 अगर नही बनी है। तो वह लोग राजकीय कृषि बीज भण्डार / जनसेवा केन्द्र पर जाकर अपनी फार्मर आई0डी0 बनवा ले। और जिन विकास खण्डो में चकबन्दी चल रही है तो ऐसे कृषक भाई अपनी पुरानी खतौनी के आधार पर उर्वरक प्राप्त करले।

यदि किसी कृषक के द्वारा अपनी कृषि भूमि को बटाई पर दिये जाने की परिस्थिति में बटाईदार कृषक एंव मूल कृषक (भू० स्वामी) के मध्य सहमति जिसमें कितनी भूमि बटाईदारी पर है, का उल्लेख इसके आधार पर जो खेती कर रहा कृषक है। उसके आधार एंव मूल कृषक की खतौनी में दर्ज क्षेत्रफल के अनुसार उर्वरक प्राप्त कर सकता है। दुकानदार द्वारा उपरोक्त साक्ष्य की प्रति अपनी फाइल में संरक्षित करले यदि किसी कृषक की यूरिया 20 बोरी या इससे अधिक बन रही है। तो ऐसे कृषक भाई दो या तीन बार में अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक ले सकते है। किसी भी उर्वरक विक्रेता द्वारा कृषको को जबरन टैगिग करने का तत्व प्रकाश में आता है। तो सम्बन्धित के विरूद्व उर्वरक नियत्रण आदेश 1985 के अनुसार कार्यवाही की जायेगीं।

अतः कृषक भाईयो से अपील है। कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उर्वरक की कोई कमी नही है। अपनी निर्धारित क्षेत्रफल के अनुसार एंव उचित रेट पर उर्वरक प्राप्त करे। उर्वरक प्राप्त करने में कोई भी असुविधा होने पर कार्यालय के कन्ट्रोल रूम मोबाइल नं० (7839882538, 9012000859) पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button