
सीतामढ़ी एसपी ने की जन शिकायत सुनवाई, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस आयोजित होने वाली जन शिकायत सुनवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जन शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।



