पूणेमहाराष्ट्रव्हीकल

पुणे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की अपील

पुणे शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की अपील

रिपोर्ट ;विशाल समाचार 

स्थान:पुणे,महाराष्ट्र 

पुणे। मानसून के दौरान भारी वाहनों के फंसने और यातायात जाम की समस्या को रोकने के लिए जिला अधिकारी एवं जिला दंडाधिकारी जितेंद्र डूडी ने पुणे शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 9 जुलाई से अगले आदेश तक भारी एवं अति-भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

आदेश के अनुसार, मुंबई, सोलापुर, अहिल्यानगर, सातारा, सांगली और कोल्हापुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। वहीं, शहर में माल की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले वाहनों को रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच निर्धारित मार्गों से ही आवागमन की अनुमति रहेगी।

 

प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और परिवहन कंपनियों से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निर्देशों का पालन करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button