
भारत का 27 वर्षों में सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन, पहली बार किसी एक इंस्टीट्यूट से तीन गोल्ड मैडल
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:कोटा, राजस्थान
कोटा. इंटरनेशनल आॅफिशियल ओलम्पियाड्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट लगातार देश का मान बढ़ा रहा है। हाल ही में इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड (आईपीएचओ) के बाद अब इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड (आईसीएचओ) में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने 4 में से 3 गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। 4 गोल्ड मैडल के साथ इस इंटरनेशनल ओलम्पियाड में 93 देशों में भारत, चीन व वियतनाम संयुक्त रूप से रैंक-1 पर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि पर स्टूडेंट्स को बधाई दी है।
58वें इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलंपियाड (आईसीएचओ) 2026 का फाइनल उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 10 से 19 जुलाई तक आयोजित किया गया। भारतीय टीम में शामिल एलन के क्लासरूम स्टूडेंट कक्षा 11 के देबदत्ता प्रियदर्शी व हर्षित सिंगला और कक्षा 12 के कबीर छिल्लर ने गोल्ड मैडल जीते। एलन कोटा में पढ़े कबीर छिल्लर ने जेईई-एडवांस्ड 2026 में आॅल इंडिया रैंक-2 हासिल की थी। इसके साथ ही देबदत्ता प्रियदर्शी भी एलन कोटा में जेईई-एडवांस्ड की कोचिंग कर रहा है।
एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा ने इस उपलब्धि पर स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ एलन की नहीं वरन देश की उपलब्धि है। यह बीते 27 वर्षों में इस आॅफिशियल ओलम्पियाड में भारत का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह भी पहली बार है कि किसी एक इंस्टीट्यूट के तीन स्टूडेंट्स ने गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। ये हमारे उत्साह को बढ़ाता है। हम लगातार क्वालिटी एजुकेशन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। विभिन्न ऑफिशियल ओलम्पियाड्स में अब तक एलन स्टूडेंट्स 191 मैडल्स जीत चुके हैं। इसमें 93 गोल्ड मैडल शामिल हैं।
इस ओलम्पियाड में 93 देशों के 363 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। होमी भाभा सेंटर फाॅर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसई) के अनुसार भारत पिछले 27 वर्षों से इस ओलम्पियाड में शामिल होता आ रहा है। इस वर्ष का परिणाम अब तक का श्रेष्ठ परिणाम है। इसके साथ ही कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में पहली बार किसी एक इंस्टीट्यूट एलन के तीन स्टूडेंट्स को गोल्ड मैडल मिले हैं।
यह ऑफिशियल ओलम्पिाड चार चरणों में आयोजित किया जाता है। पहला चरण नेशनल स्टैंडर्ड एग्जामिनेशन इन कैमेस्ट्री (एनएसईसी) इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एलन के 189 स्टूडेंट्स का चयन दूसरे चरण के लिए हुआ। इसके बाद होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएसी) द्वारा आयोजित दूसरे चरण इंडियन नेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड (आईएनसीएचओ) में 16 एलन स्टूडेंट्स का चयन तीसरे चरण के लिए हुआ। तीसरा चरण ओरिएंटेशन कम सेलेक्शन कैंप (ओसीएससी) आयोजित किया गया, जिसके बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली चार सदस्यीय टीम का चयन किया गया, जिसमें तीन स्टूडेंट्स एलन के थे। इसके बाद 58वें इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड का चैथा एवं अंतिम चरण उज्बैकिस्तान के ताशकंद में हुआ। भारतीय टीम में शामिल चारों विद्यार्थियों ने गोल्ड मैडल हासिल किए। इनमें तीन एलन से रहे।
—
ऑफिशियल इंटरनेशनल ओलम्पियाड में एलन
इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। एलन के स्टूडेंट्स ने अब तक विभिन्न इंटरनेशनल ओलम्पियाड्स में कुल 191 मेडल अपने नाम किए हैं, जिसमें 93 गोल्ड, 75 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इनमें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में 39, इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड में 16, इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलम्पियाड में 10, इंटरनेशनल बायोलॉजी ओलम्पियाड में पांच, इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में तीन, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में सात, इंटरनेशनल ओलम्पियाड ऑन एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जूनियर में चार और इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड में हासिल किए गए नौ गोल्ड मेडल्स शामिल हैं।



