
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में हुआ वृहद वृक्षारोपण
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान: औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया। शासन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजनान्तर्गत जागरूकता अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन श्री गोपाल कृष्ण इंटर कॉलेज, बमुरीपुर में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशुतोष यादव, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्रीमती सपना देवी, मल्टीपरपज कर्मी अनूप कुमार, श्रीमती दिव्या सोनी, विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्रीमती सपना देवी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सहित महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन तक सरकारी लाभ पहुंचाना तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का अभिन्न हिस्सा हैं और मानव जीवन के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
