उत्तर प्रदेशएग्रीकल्चरऔरैया

प्राकृतिक खेती के लिए बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

प्राकृतिक खेती के लिए बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर चयन हेतु आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान: औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, 22 जुलाई। उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के विकास खंड अजीतमल एवं औरैया के यमुना नदी के 5 किलोमीटर कॉरिडोर क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर प्राकृतिक खेती कराई जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी, अग्निआस्त्र एवं सप्तधान्यांकुर जैसे जैविक बायो-इनपुट उपलब्ध कराने के लिए एक बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) का चयन किया जाएगा।

 

इसके लिए जनपद के इच्छुक कृषक, किसान समूह, स्वयंसेवी संस्थाएं (एनजीओ) एवं किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), जो जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, उनसे एक सप्ताह के भीतर कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अपील की गई है। चयन संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button